ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स हिसार में एकेसी फूड्स का शुभारंभ, शुद्धता और स्वाद का नया ठिकाना
mahendra india news, new delhi
हिसार शहर के ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में रविवार को एकेसी फूड्स के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में व्यापार जगत, सामाजिक क्षेत्र और शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
एकेसी फूड्स के संचालक अजय कुमार ने अपने नए प्रतिष्ठान के माध्यम से हिसारवासियों को शुद्ध, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। प्रतिष्ठान में प्रीमियम मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, शुद्ध देसी घी और डेयरी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
देसी घी, गाय के दूध और स्टीम विधि से तैयार होती हैं मिठाइयां
एकेसी फूड्स की सबसे बड़ी विशेषता इसकी गुणवत्ता और शुद्धता है। यहां बनने वाली सभी मिठाइयां शुद्ध देसी घी में तैयार की जाती हैं। मिठाइयों के निर्माण में गाय के दूध का उपयोग किया जाता है, जबकि पनीर भी गाय के दूध से ही बनाया जाता है।
विशेष बात यह है कि मिठाइयों को तैयार करने में भाप आधारित (स्टीम) विधि का प्रयोग किया जाता है। इस आधुनिक और स्वच्छ प्रक्रिया से मिठाइयों का स्वाद, गुणवत्ता और पौष्टिकता बेहतर बनी रहती है। यही कारण है कि एकेसी फूड्स की मिठाइयों में स्वाद का अलग ही अनुभव मिलता है।
खेती से उद्यमिता तक अजय कुमार की प्रेरणादायक यात्रा
एकेसी फूड्स के संचालक अजय कुमार चूरणियां केवल सफल उद्यमी ही नहीं, बल्कि देश के प्रगतिशील किसानों में भी अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कृषि जागरण द्वारा प्रतिष्ठित मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें कृषि और डेयरी उत्पादों में मूल्य संवर्धन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला। सिरसा जिले के गांव जोड़कियां से निकलकर अजय कुमार ने पारंपरिक खेती को आधुनिक डेयरी मॉडल से जोड़ते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है।
स्थानीय बाजार में शुद्धता और भरोसे का नया नाम बनेगा एकेसी फूड्स
अजय कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को ऐसा स्वाद और गुणवत्ता देना है, जिस पर वे पूर्ण भरोसा कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के समय में शुद्धता सबसे बड़ी जरूरत है और एकेसी फूड्स इसी भरोसे को मजबूत करने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में हर उत्पाद गुणवत्ता की कसौटी पर परखा जाता है, ताकि ग्राहकों तक केवल सर्वोत्तम उत्पाद ही पहुंचें।
उद्घाटन समारोह में उमड़ा लोगों का उत्साह
उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एकेसी फूड्स पहुंचकर नए प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। विशेष रूप से मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और शुद्ध देसी घी को लोगों ने खूब पसंद किया।
एकेसी फूड्स का यह नया प्रतिष्ठान हिसार में स्वाद, शुद्धता और विश्वास का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। शहरवासियों को अब एक ऐसी जगह मिली है, जहां पारंपरिक स्वाद आधुनिक गुणवत्ता के साथ उपलब्ध होगा।