1 अक्टूबर को 20 राज्यों में जबरदस्त बरसात का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने वीरवार यानि 1 अक्टूबर को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।

वहीं, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा चलने के चलने पूर्वी भारत के राज्यों में एक बार फिर से भीषण बारिश हो सकती है। घन जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है।

इन प्रदेशों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज वीरवार यानी 1 अक्टूबर को 20 प्रदेशों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवा चल सकती है।