28 अक्टूबर को 19 प्रदेशों में तूफानी बरसात का अलर्ट, तेज गति से चलेगी आंधी

  
Alert for stormy rain in 19 states on October 28; high-speed winds expected
 

mahendra india news, new delhi

मौसम में आने वाले समय के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। हरियाणा राज्य में 28 अक्टूबर तक मौसम खुश्क परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 अक्टूबर  से हवाओं के बदलाव  उत्तरपश्चिमी से उत्तरपूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आने की संभावना के कारण 29 अक्तूबर रात्रि से 31 अक्टूबर के दौरान  मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान  कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।  इस दौरान बीच बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड बने रहने की संभावना  है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।

चक्रवाती टेंशन बढऩे वाला 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक एक बार फिर से चक्रवाती तूफान टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 अक्टूबर को 19 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 31 अक्टूबर 2026 तक चक्रवात अर्नब पूरे देश में कहर बरपाएगा। पूर्वी भारत और उत्तरी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रहार हो सकता है। चक्रवात अर्नब के दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक का तेज तूफान चल सकता है। वहीं, पूर्वी भारत में भीषण बारिश के चलते ठंड के दस्तक देने की चेतावनी है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। समुद्री किनारे से हटकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। वहीं, खतरे वाले इलाके से लोगों को निकाला जा रहा है।

चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर 2026 की दोपहर से पहले आंध्र प्रदेश और यनम के तटों के पार करने की चेतावनी है। यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरेगा। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टरर्बेंस चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है।