आज 21 घंटे के अंदर 17 प्रदेशोंं में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इस स्पीड से चलेगी हवाएं 

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार यानि 15 जून को भी बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश तूफान को लेकर एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 प्रदेशों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस तेज आंधी के चलते कई राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। 

इस बीच कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। मध्य उत्तर प्रदेश में कम वायुमंडलीय दबाव का एक लंबा क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान से गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर पश्चिम बंगाल तक चंक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। 

इन प्रदेशों में बरसात-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 17 राज्यों में बरसात होगी। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।