हरियाणा, राजस्थान समेत 16 प्रदेशों में आज से भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

 
mahendra india news, new delhi
मौसम में 11 जून 2026 को बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आंधी-तूफान और तेज बरसात का कहर अगले 24 घंटे में चपेट में लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में गरज-चमक, 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) होने के आसार हैं।


हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम
हरियाणा प्रदेश में आज से मौसम के अंदर बदलाव होगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ 11 जून को पहाड़ों की तरफ बढऩे तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 जून रात्रि  से 13 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।



आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 11 जून को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा करने वाले लोग सतर्क रहें, क्योंकि कई क्षेत्रों में मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जबकि पूर्वी बिहार से गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।



इन प्रदेशों के अंदर बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जून को मौसम को लेकर अलर्ट किया है। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत देश के 16 राज्यों में बरसात और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है और किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।