19 जून को 11 प्रदेशों के अंदर अगले 15 घंटों में भारी बरसात आंधी-तूफान का अलर्ट

 

mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले दो दिनों में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज 19 जून 2026 को भी बदलाव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम विभाग ने 11 राज्यों में आंधी-बरसात और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्य शामिल हैं। 


मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 15 घंटों के अंदर 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी व्यक्त की है। मौसम विभाग के अमुमान की मानें तो अगले 4-5 दिनों में भारी बारिश के साथ तूफान-आंधी की चेतावनी है। दिल्ली, एनसीआर यानि 21 जून तक गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 22 और 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज (19 जून) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

यूपी में मौसम
यूपी में आज लखनऊ सहित बाराबंकी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, हरदोई, बदायूं, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, महोबाल, उन्नाव, कौशांबी, हमीरपुर, चित्रकूट में लू का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इस बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।


आज इन प्रदेशों में 11 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर
यूपी
बिहार
राजस्थान
उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश
जम्मू-कश्मीर
पंजाब
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा