5 नवंबर को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने कल वीरवार यानी 5 नवंबर को मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इसी के साथ ही चार प्रदेशों में सबसे अधिक खतरनाक आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, उत्तर भारत के 5 राज्यों के लिए भी चेतावनी है जहां भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी प्रबल संभावना है।
वहीं, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइज की चेतावनी है। पूर्वी भारत के 5 से अधिक जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है। साथ ही 10 से अधिक राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
बंगाल की खाड़ी में चलने वाली तूफानी रफ्तार की हवा पूर्वी भारत में ठंड की दस्तक दे सकती है। दिल्ली, यूपी, बिहार में भी अगले 3 दिनों में मौसम बदलने वाला है। और उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा गोवा और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी चक्रवातीय संचरण मौजूद है
15 राज्यों में बरसात -आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार यानी 5 नवंबर को कई प्रदेशों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, कर्नाटक, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है, जबकि यूपी, बिहार और दिल्ली में अगले तीन दिन में मौसम बिगडऩे का अलर्ट है। वहीं, इस दौरान किसानों के फसलों को नुकसान की आशंका है।