25 जुलाई को आज 14 घंटे के भीतर 17 प्रदेशों में तूफानी बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज शनिवार यानि 25 जुलाई को 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। वहीं, ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में बन रहा है। इसके अलावा कम दबाव वाला क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में बना हुआ है।
इन प्रदेशों में बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार यानी 25 जुलाई को देश के 17 राज्यों में भारी बरसात होगी। इनमें हरियाणा, राजस्थान,ख् यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तरी राज्यों के लिए खास अलर्ट है। यहां तूफानी हवा का कहर देखने को मिल सकता है।