राजकीय महिला महाविद्यालयसिरसा में पूर्व छात्रा  मिलन समारोह का आयोजन

 
mahendra india news, new delhi

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को एक भव्य  "पूर्व छात्र मिलन समारोह " का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता डॉ कपिल कुमार सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह द्वारा की गई तथा इसका सफल संचालन प्रभारी डॉ. प्रीत  कौर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्राओं को एक मंच पर एकत्रित कर उनके अनुभवों, उपलब्धियों एवं सुझावों को साझा करना था, जिससे वर्तमान छात्राओं को प्रेरणा मिल सके और संस्थान के विकास में उनका योगदान सुनिश्चित हो सके। मंच संचालन एवं आयोजन की रूपरेखा डॉ. प्रीत कौर द्वारा प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई।

समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ, जिसकी व्यवस्था डॉ. यादविंदर सिंह एवं श्री मनोहर लाल द्वारा की गई। इसके उपरांत डॉ. विक्रमजीत सिंह ने स्वागत भाषण एवं प्रेरक शब्दों के माध्यम से सभी उपस्थित जनों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में प्रो. अंकिता मोंगा,  डॉ रूपिंदर कौर प्रो. शिवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


पूर्व छात्राओं के साथ विमर्श सत्र का संचालन डॉ. प्रीत कौर द्वारा किया गया, जिसमें पूर्व छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए महाविद्यालय के विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही, पूर्व-विद्यार्थी संघ के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में प्रो. अंकिता मोंगा, डॉ रूपिंदर कौर प्रो. शिवानी, प्रो किरण बाला (अर्थशास्त्र ) का विशेष योगदान रहा। प्रधान मनुराज, उपप्रधान सतिंदर,सचिव अमनदीप कौर,सह सचिव राधा, कोषाध्यक्ष ईशा, संगठन सचिव,पिंकी, मीडिय प्रभारी सुमन, कार्यकारिणी संयोजक पूजा, सदस्य  मनजीत,सिमरन,धापा की नियुक्ति की गई।


कार्यक्रम के अंत में  डॉ. विक्रम जीत सिंह ने अपने  संबोधन में पूर्व छात्राओं के साथ इस संबंध को सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया तथा उनके योगदान को महाविद्यालय की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी अपने संबोधन में पूर्व छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रस्तुत की आयोजन के विभिन्न कार्यों में सुश्री सुखविंदर कौर (बिल प्रोसेस), श्री सुमित शर्मा (फोटोग्राफी एवं रजिस्ट्रेशन), श्री ललित कुमार (डॉक्यूमेंटेशन/निमंत्रण/फ्लेक्स) तथा सुश्री ऋतू रानी  ने (जलपान व्यवस्था) ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा, जिसने सभी उपस्थित जनों को एक सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव प्रदान किया।