सिरसा की पहचान बनेगा 'अमारा ग्रीन' वैदवाला रोड पर विकसित की जा रही आवासीय कालोनी

 

mahendra india news, new delhi 
सिरसा। श्रीमत ग्रुप द्वारा वैदवाला रोड पर करीब 58 एकड़ में अमारा ग्रीन कालोनी का विकास किया जा रहा है। जिसमें करीब 23 एकड़ में रिहायशी कालोनी होगी, जिसमें 358 रिहायशी प्लॉट है। कालोनी में करीब 40 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिसमें 146 इंडस्ट्रियल प्लॉट रखे गए है।
श्रीमत ग्रुप के श्रीमत ब्रिज एलएलपी द्वारा इसका विकास किया जा रहा है। जिसमें तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। कालोनी के विकास का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हुडा सेक्टर-19-20 से सटी इस विशाल कालोनी में 15 से 24 मीटर चौड़ी सड़के होंगी। नाम के अनुसार पूरे क्षेत्र को हरियाली से परिपूर्ण किया जा रहा है।


इस कालोनी में मूलभूत सुविधाओं पेयजल, सीवर, बिजली, सड़क के अलावा महानगरीय तर्ज पर अति आधुनिक क्लब का निर्माण करवाया जाएगा। कॉलोनी में लोगों की सहुलियत के लिए भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जा रहा है। खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए बास्केटबाल, टेनिस कोर्ट, बिलियर्ड्स, क्रिकेट मैदान की सुविधा होगी। अमारा ग्रीन में बुजुर्गों की सुविधा के लिए ओल्ड एज हाऊस बनाया जाएगा। बच्चों के लिए अलग से पार्क होगा। पालतु जानवरों के लिए अलग से पैट प्ले एरिया बनाया जाएगा।

यहां भव्य क्लब हाऊस का निर्माण किया जाएगा, जिसमें होटल होगा-कमरे होंगे। स्पा सेंटर होगा, जिम होगा, थियेटर होगा, बैंक्विट हॉल होगा। इसके अलावा हर जरूरत का ख्याल रखा गया है। श्रीमत ब्रिज एलएलपी के पार्टनर माधव जैन ने बताया कि अमारा ग्रीन में निवेशकों के लिए एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक की ओर से लोन की सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि श्रीमत ग्रुप निवेशकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।