ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को होगा कार्यक्रम, तेजाखेड़ा में स्थापित होगी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा
Nov 25, 2026, 06:33 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की पुण्यतिथि पर गांव चौटाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 20 दिसंबर को पूर्व सीएम की पुण्यतिथि पर होगा। गांव तेजाखेड़ा के पास बनाए जा रहे स्मारक स्थल पर उनकी 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका अनावरण पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बताया कि जयपुर में मूर्तिकारों द्वारा कांस्य प्रतिमा तैयार की जा रही है।
जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर तेजाखेड़ा के निकट अभय चौटाला द्वारा दी गई करीबन 2.5 एकड़ भूमि में स्मारक विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों-विधायकों के साथ सरपंचों, निकाय चेयरमैनों व पार्षदों को भी आमंत्रित किया जाएगा।