हंजीरा गांव में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल, हरियाणा पुलिस के सिपाही राजेश बेनीवाल ने एक रुपया और नारियल लेकर रचाई शादी
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में हंजीरा गांव में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। गांव के राकेश बेनीवाल के छोटे भाई राजेश बेनीवाल की शादी किशनगढ़ निवासी चंद्रपाल जी राव की पुत्री नविता के साथ संपन्न हुई। इस शादी में दूल्हा पक्ष ने दहेज के रूप में केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया।
खास बात यह है कि दूल्हा राजेश बेनीवाल और दुल्हन नविता दोनों हरियाणा पुलिस में सिपाही के पदों पर कार्यरत हैं। दोनों ने बिना दहेज विवाह कर समाज को सादगी, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया है।
शादी समारोह में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, ब्लॉक समिति चेयरमैन सूरजभान बूमरा, सरपंच जगतपाल कासनिया सरपंच , सरपंच रविल सिंवर, महेंद्र बाना, चौधरी प्रताप बैनीवाल एक्स सरपंच,चौधरी सिंघाराम बैनीवाल,रिटायर्ड हेडमास्टर इंद्रजीत बैनीवाल,सुभाष बैनीवाल एक्स ब्लाक समिति सदस्य, राकेश दहिया, दारा सिंह, चैनसुख, कृष्ण बैनीवाल सुरजीत, जगदीश, भागमल, मदनलाल, विनोद ,अजब, रोहताश, नरेश कुमार, डॉक्टर अस्विनी, नीरज, सब इंस्पेक्टर जगतपाल, दिनेश, विक्रम, अमन, पंकज, मनोज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
बिना दहेज संपन्न हुई इस शादी की हंजीरा और आसपास के गांवों में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षित और जिम्मेदार युवाओं को आगे आकर ऐसी पहल करनी चाहिए,