शारीरिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों के लिए अष्टांग योग विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित

 

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शारीरिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों के लिए अष्टांग योग विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर मोनिका वर्मा ने की। उन्होंने अतिथि का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि योग मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक मुकेश कुमार ने अष्टांग योग के सिद्धांतों और उसके व्यावहारिक पक्ष की विस्तृत जानकारी दी। जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

लेक्चर के दौरान विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई तथा उनके प्रश्नों के उत्तर भी विस्तार से दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इसे काफी लाभदायक बताया। विभागाध्यक्ष ने इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।   

कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ता का धन्यवाद किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथि को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक शर्मा, डॉ. राजेश, डॉ जसबीर भारत, डॉ. सविता ढांडा और हंसराम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।