किसान हित व पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम की घोषणाएं स्वागत योग्य: डा. केहरवाला
सिरसा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई ऐतिहासिक घोषणाओं को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने स्वागत योग्य कदम बताया है। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि हरियाणा के किसानों को सरकार ने बड़ी राहत देते हुए सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए 60 दिनों के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत किसान 60 दिनों के लिए किसान अपना पंजीकरण करवा सकेंगे
। उन्होंने कहा कि चाहे, किसान हो, मजदूर हो, कर्मचारी हो या अन्य कोई वर्ग, हर वर्ग के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। खासकर किसानों के लिए सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं, ताकि किसान की आय में इजाफा हो सके। इसके अलावा पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे, जोकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अह्म कदम साबित होगा। केहरवाला ने कहा कि आगे मानूसन सीजन आने वाला है,
जिसे मद्देनजर रखते हुए सरकार ने स्कूली बच्चों को भी इस अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम मुहिम का असर देश व प्रदेशवासियों में भरपूर देखने को मिला है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आम नागरिक भी पर्यावरण रूपी इस महायज्ञ में पौधों की आहूति डालकर अपना सहयोग कर रहा है।