दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपटा में वार्षिक उत्सव का आयोजन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
Annual function organised at Dayanand Senior Secondary School Chaupata, talented children honoured
चौपटाः दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपटा में वीरवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। शुभारंभ अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम सिरसा से राजयोगिनी दीदी बिंदु, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दर्शना सिंह, मंजू, नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, काउंसलर नरेश जागलान, सरपंच रीटा कासनियां, मास्टर दलबीर सिंह, भीम भांभू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूल संचालक भरत सिंह कासनियां, विजेन्द्र गोदारा, शिखा गोदारा सभी अतिथियों, अभिभावकों का अभिनंदन किया। इस दौरान बच्चों ने रामनवमी की बधाई दी और राम भक्ति से संबंधित प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।
दयानंद स्कूल प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाए। राजयोगिनी दीदी बिंदु ने दीप प्रवजलित किया। काउंसलर नरेश जागलान ने अभिभावकों को बच्चों की परवरिश के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होने कहा की मां-बाप को हमेशा मुस्कराते रहना चाहिए, बच्चों के सामने लड़ाई-झगड़ा नहीं कर चाहिए।
उन्होने कहा कि जैसा व्यवहार घर में माता-पिता करते है बच्चा भी सीख जाता है। बच्चे को कभी डांटना नहीं चाहिए बल्कि उसे प्यार से समझाना चाहिए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर ढिढारिया ने कहा कि बच्चों पर अध्यापक भी पढाई व देखरेख का पूरा प्रभाव पड़ता है।
अध्यापक को चाहिए की बच्चे की प्रतिभा के अनुसार पढ़ाई करवानी चाहिए। उन्होने कहा कि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्कूल है और इस स्कूल की अभी तक किसी भी अभिभावक की कोई भी शिकायत नहीं आई है। इस अवसर पर रामनवमी की बधाई दी गई। बच्चों द्वारा गाए गए रघुपति राघव राजा राम…. गीत ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस दौरान बच्चों ने हरियाणवी-पंजाबी व देश भक्ति के गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक संदेश दिया। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस मौके पर सरपंच समेस्ता बैनीवाल, सरला बगड़िया, नीतु, वेद प्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश सहित अभिवावक, स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।