गांव खाजाखेड़ा में कार से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में एक अन्य आरोपी काबू
Another accused arrested in the case of killing a youth by crushing him with a car in village Khajakheda
Mahendra india news, new delhi
सिरसा..... जिला के गांव खाजाखेड़ा में बीती 26 अप्रैल की रात युवक सोनू की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि मृतक सोनू के पड़ोस में रहने वाले गांव खाजाखेड़ा निवासी सागर पुत्र रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सैलून का कार्य करता है।
करीब एक वर्ष पूर्व एक पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी जसविंद्र उर्फ बठल ने उससे नैपकिन मांगी थी, लेकिन सागर ने नैपकिन देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया । शिकायतकर्ता सागर ने बताया कि घटना वाली रात करीब 8:30 बजे कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव में आए थे। इसके लगभग दो घंटे बाद रात करीब 10 बजे आरोपी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से सीधे सोनू पर कार चढ़ा दी।
आरोपियों ने सोनू को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शिकायतकर्ता सागर एक तरफ हट जाने के कारण बाल-बाल बच गया। प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव ने बताया कि जैसे ही यह मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर सदर थाना सिरसा में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी अभय पुत्र भूप सिंह निवासी गांव केलनिया जिला सिरसा को नजदीकी बांदर पुलिया सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और पूछताछ के उपरांत आरोपी अभय को माननीय अदालत मे पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है ।लिया।
गौरतलब है कि इस मामले मे सदर थाना पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके है । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।