HARYANA में आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित
Mahendra india news, new delhi
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) मुरथल, सोनीपत द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नि:शुल्क छात्रावास, किताबें, नोटबुक, स्टेशनरी, ड्रेस तथा जूते जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पात्र उम्मीदवारों से लघु अवधि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण की अवधि 3 माह निर्धारित की गई है, जिसमें कुल 480 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनएसक्यूएफ लेवल-3 के अंतर्गत संचालित होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सहायक मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (एएमओ-एमआई) के लिए 200 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एएमओ-पीपी), सहायक मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सटूजन (एएमओ-पीई) तथा सहायक मशीन ऑपरेटर ब्लो मोल्डिंग (एएमओ-बीएम) के लिए 80-80 सीटें रखी गई हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
जिला कल्याण अािकारी राकेश कुमार ने बताया गया कि आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को मार्कशीट, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवानी होगी। इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों की फोटोप्रति के साथ सिपेट मुरथल, सोनीपत में आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार पहले सिपेट के किसी केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। प्रवेश प्रक्रिया संस्थान के नियमानुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी अपना आवेदन ईमेल आईडी murthal@cipet.gov.in पर भी भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7678329863, 7555888612 तथा 9996538494 पर संपर्क किया जा सकता है।
म्हारी योजना कॉलम के लिए