प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
mahendra india news, new delhi
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जिन्होंने कम उम्र में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज के लिए प्रेरणा बने हैं।
इस पुरस्कार के लिए छह प्रमुख श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं। इस पुरस्कार के लिए वे सभी बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो और जो 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम आयु के हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
योजना के तहत ऐसे बच्चों की पहचान की जाती है अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के बावजूद सार्वजनिक स्तर पर अधिक पहचान नहीं बना पाते। साथ ही बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।