हरियाणा में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां,  सिरसा के सुमित मेहता बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष 

 
Appointments of state-level office-bearers in Haryana; Sumit Mehta from Sirsa appointed as state treasurer of the BJP Yuva Morcha
 

mahendra india news, new delhi
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हरियाणा में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी की ओर से युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों में सिरसा के सुमित मेहता को भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सुमित मेहता की नियुक्ति से सिरसा के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी का माहौल है। उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति को सिरसा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।