हरियाणा प्रदेश बीजेपी की नई अध्यक्ष अर्चना गुप्ता बनीं, मोहन लाल बडौली की जगह मिली नियुक्ति

 
mahendra india news, new delhi

बीजेपी ने हरियाणा संगठन में मोटा बदलाव किया है। बीजेपी से अध्यक्ष के पद से मोहन लाल बडौली को हटाकर अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी हाईकमान के इस निर्णय को आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक रणनीति से जोडक़र देखा जा रहा है।

जैसे ही बीजेपी की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बनाया गया है, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिला नेतृत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, मोहन लाल बडौली के कार्यकाल में संगठन विस्तार और चुनावी गतिविधियों को लेकर कई अहम अभियान चलाए गये थे।


बीजेपी की ओर से जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राजनीतिक जानकार इसे हरियाणा में बीजेपी की नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, खासकर ऐसे वक्त में जब पार्टी आगामी चुनावों और संगठनात्मक विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है। पानीपत की सेक्टर-24 की डॉ. अर्चना गुप्ता बीजेपी में प्रदेशाध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं। इनसे पहले यमुनानगर की डॉ. कमला वर्मा प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। आपको बता दें कि डॉ. अर्चना गुप्ता पर अब तक प्रदेश महामंत्री का दायित्व था। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का पत्र जारी किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगी। पार्टी की नीतियों पर कार्य करेगी।