आरएएस की परीक्षा में भादरा के ढाका गांव निवासी अरविंद सेवदा ने लहराया परचम

 
mahendra india news, new delhi
 राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में जाट समाज संस्थान, भादरा की ओर से भादरा के ढाका गांव निवासी श्री अरविंद सेवदा (पुत्र श्री रामस्वरूप सेवदा, अध्यापक) को राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 227वीं रैंक के साथ अंतिम रूप से चयनित हुआ है। इस पर गांव के गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की है।


इस परीक्षा पास करने वाले अरविंद ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और जाट समाज का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


उधर नियमित पढ़ाई से साहिल जुरासिया ने हासिल की 93वीं रैंक
सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव सिद्धूवाला निवासी साहिल जुरासिया ने भी आरएएस परीक्षा में काामयाबी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साहिल के पिता विनोद कुमार जुरासिया चूनावढ़ पुलिस थाना में एएसआई पद पर तैनात हैं, जबकि माता रविना जुरासिया गृहिणी हैं।
 
नियमित पढ़ाई से हासिल की 93वीं रैंक
साहिल जुरासिया ने बताया कि घर पर रहकर प्रतिदिन 10 घंटे से 12 घंटे तक रेगूलर पढ़ाई की। सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। लगातार प्रयासों के बाद तीसरे प्रयास में 93वीं रैंक हासिल की। साधारण परिवार से आने वाले साहिल जुरासिया की कामयाबी को कड़ी मेहनत और लगन का रिजल्ट माना जा रहा है।