अशोक वर्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
पेंट उद्योग में अहम योगदान के लिए मिला सम्मान

 
Ashok Verma honored with the Lifetime Achievement Award Recognized for his significant contributions to the paint industry
 


सिरसा। इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन दिल्ली क्षेत्र के जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार में सिरसा के आर्यन पेंट्स प्राइवेट लिमटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व जेजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा को लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह सेमिनार बीती 10 से 12 अप्रेल तक जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें देशभर से एसोसिएशन के करीब 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वर्मा ने इस दौरान सेमिनार में कहा कि कुछ समय पहले तक बड़ी पेंट कंपनियां बड़े बड़े सिने स्टार्स को प्रायोजित तौर पर विज्ञापन करवाकर आमजन को महंगे दामों पर पेंट उपलब्ध करवाती थी, मगर इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन ने बड़ी कंपनियों के इस भ्रम जाल को तोडक़र अपने स्तर पर उत्तम क्वालिटी का पेंट बनाकर आमजन को उपलब्ध करवाया है

जो किसी भी बड़ी कंपनी से गुणवत्ता में कमत्तर नहीं है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि छोटे स्तर से पेंट उद्योग आरंभ कर आज वे हरियाणा, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में पेंट क्षेत्र में आमजन की सेवा कर रहे हैं। अशोक वर्मा की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।