मानवता भलाई के लिए हो ज्योतिष व वास्तु का प्रयोग: डा. गुरभेज सिंह ढिल्लों
दिल्ली में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पहुंचे डा. ढिल्लो
Astrology and Vastu should be used for the benefit of humanity: Dr. Gurbhej Singh Dhillon
Dr. Dhillon attended the awards ceremony in Delhi as the Guest of Honor.mahendra india news, new delhi
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में लीजेंड्री पीस अवार्ड काऊंसिल डायनामिक की ओर से एक्सीलें अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरजीत कौर, महासचिव दिल्ली स्वर्णकार संघ पुनीत भोला, ज्योतिष आचार्य पुष्पलता जयसवाल ने की।
सुरजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वाइस चेयरमैन एनसीएसके भारत सरकार स. हरदीप सिंह गिल, रीजनल आॅफिसर एंड ज्वाइंट सेक्रेटरी सीबीएसई रीजनल आॅफिस, बैंगलुरू लखन लाल मीणा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम जबकि गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुप्रीम कोर्ट से अधिवक्ता अंजू बाजपेयी व आल इंडिया कंज्यूमर वेल्फेयर काऊंसिल के राष्टÑीय अध्यक्ष, अंतर्राष्टÑीय ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार डा. गुरभेज सिंह ढिल्लों (सिरसा) ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों ने वास्तु एवं ज्योतिष विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनकी विद्वतापूर्ण प्रस्तुति को उपस्थित आचार्यों और विद्वानों ने अत्यंत सराहा।
बता दें कि डा. गुरभेज सिंह ढिल्लों को ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में ग्लोबल गौरव टॉप-10 अवार्ड टॉप-10 ज्योतिष वास्तु अवार्ड 2022, लाल किताब रत्न अवार्ड, प्रांगण ऊर्जा अवार्ड, भारत गौरव अवार्ड, गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया एस्ट्रोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट सम्मान पत्र, इंडियन टरोट कांफ्रेंस- 2022, श्री बालाजी ज्योतिष संस्थान नाभा सहित अनेक ख्यातिनाम पुरस्कार मिल चुके हैं। यही नहीं डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों देश के कौने-कौने के अलावा विदेशों में भी ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष व वास्तु एक विद्या है, जिससे मानवता की भलाई के लिए प्रयोग करना चाहिए।