90 साल की उम्र में सिरसा के चौधरी बनवारी लाल बने सड़नाना, परिवार की पांचवीं पीढ़ी में गूंजी बेटी की किलकारी

 

mahendra india news, new delhi 
सिरसा जिले के गांव नेजियाखेड़ा के नंबरदार चौधरी बनवारीलाल बुड़ानिया सड़नाना बन गए हैं । उनकी पड़पोती दीपाली बुड़ानिया झोरड़ ने बीते 28 अक्तूबर को बेटी को जन्म दिया है । परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है और सबसे ज़्यादा खुश सड़नाना बने बनवारी लाल है। उनका कहना है कि मैं ख़ुद को भाग्यशाली मानता हूँ जिसने अपनी अगली पाँच पीढ़ी और पिछली चार पीढ़ियो को देखने का सौभाग्य मिला है । 


90 वर्षीय बनवारी लाल के दोनों बेटे पड़नाना बन गए हैं और उनके तीनो पड़पोते नाना बन गए हैं । पड़नाना बने प्रभु राम बुडानिया और राधेश्याम बुडानिया ने बताया कि 21 साल बाद उनके परिवार में किलकारियां गूंजी है और उनकी पोती ने शादी के पाँच साल बाद बिटिया को जन्म दिया है । नाना बने सतबीर बुड़ानिया , जयवीर बुडानिया और नीरज बुडानिया का मानना है कि ये सौभाग्य विरले लोगो को ही मिलता है ।

लगभग डेढ़ साल पहले उनकी दादी शांति देवी दुनिया से चली गई वो आज होती तो वो भी सड़नानी कहलाती । इस अवसर पर बनवारी लाल की पड़पोती और नवजात बेटी की माँ दीपाली बुड़ानिया और उनके पति सोहन लाल झोरड़ ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की बेटी के आने की ख़ुशी तब और ज़्यादा बढ़ गई जब परदादा के चेहरे की ख़ुशी देखी । सड़नाना बन ना आज के दौर में किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है । चौधरी बनवारी लाल के परिवार में दो बेटे, दो पुत्रवधू, तीन पोते , तीन पोत्रवधू, एक बेटी , दो पड़पोते और तीन परपोतियाँ हैं ।