गांव जोधकां में आयोजित योग शिविर में खिलाड़ी ले रहे लाभ

 कुश्ती कोच पूनम गोस्वामी व कबड्डी कोच रितु जाँगू करवा रहीं नियमित योगाभ्यास

Athletes are benefiting from a yoga camp held in Jodhkan village.

Wrestling coach Poonam Goswami and kabaddi coach Ritu Jangu are conducting regular yoga exercises.
 
 

 चोपटा। गांव जोधकां में  नियमित योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में गांव के कबड्डी और कुश्ती खिलाड़ी प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।

योग शिविर का संचालन कुश्ती कोच पूनम गोस्वामी एवं कबड्डी कोच रितु जाँगू द्वारा करवाया जा रहा है। दोनों कोच प्रतिदिन सुबह खिलाड़ियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवा रही हैं। कोचों का कहना है कि नियमित योग से खिलाड़ियों की एकाग्रता, लचीलापन और स्टैमिना में उल्लेखनीय वृद्धि होती है

, जो खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य सोनिया कंबोज एवं लक्ष्मी भी समय-समय पर उपस्थित रहती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और नियमितता के साथ योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक राकेश पहलवान, मोहित तथा अंग्रेज कंबोज सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।