हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिरसा जिले के एथलीट खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 2 दिवसीय आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि देवेंद्र कौर ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक,1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, गायत्री ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक, कशिश ने लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक, पूजा ने 5 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक और 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते एवं जसपाल कौर ने 20 किलोमीटर रेस वाक इंवेंट कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया स्टेट चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा भुवनेश्वर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार भाग लेंगे।