फरवरी व मार्च 2026 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त, इस साल देवशयनी एकादशी इस दिन
फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही शुक्र ग्रह अपनी अस्त अवस्था से बाहर आ जाएंगे। एक फरवरी 2026 को शुक्र मकर राशि में उदय होंगे। वैसे तो हर वर्ष 15 जनवरी से खरमास समाप्त होते ही शादियों के मुहूर्त शुरू हो जाते है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इसी दिन से भगवान विष्णु की योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। इसका समापन देवउठनी एकादशी के दिन होता है। चातुर्मास के दौरान विवाह का कोई मुहूर्त नहीं होता है। इस बार 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन से फिर से शादियां शुरू होंगी।
ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार 2 फरवरी 2026 से विवाह के कई शुभ बन रहे हैं।
फरवरी विवाह मुहूर्त 2026
शादी विवाह के फरवरी माह में बात करें तो पांच फरवरी को शादी विवाह का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 6,8,10,12,14,19, 20, 21, 24,25 व 26 फरवरी को शुभ मुहूर्त है।
मार्च विवाह मुहूर्त 2026
मार्च माह के लगते ही दो मार्च को शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 3,4,7,8,9,11,12 को मुहूर्त विवाह के लिए शुभ है।