मार्च 2026 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त, इस साल देवशयनी एकादशी इस दिन

 
Auspicious marriage dates in March 2026, this year Devshayani Ekadashi falls on this day
 
 mahendra india news, new delhi

इस फरवरी माह में शादियों के काफी शुभ मुहूर्त थे। अब कुछ ही दिनों के बाद मार्च माह की शुरूआत होगी। मार्च माह में होली पर्व है। इसी के साथ इस माह में शादी विवाह के काफी शुभ मुहूर्त है। आपको बता दें कि वैदिक पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 2026 में 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है।

इसी दिन से भगवान विष्णु की योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। इसका समापन देवउठनी एकादशी के दिन होता है। चातुर्मास के दौरान विवाह का कोई मुहूर्त नहीं होता है। इस बार 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन से फिर से शादियां शुरू होंगी।

ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार से मार्च माह में विवाह के कई शुभ बन रहे हैं।

मार्च विवाह मुहूर्त 2026
मार्च माह के लगते ही दो मार्च को शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 3,4,7,8,9,11,12 को मुहूर्त विवाह के लिए शुभ है।