शुभ मुहूर्त वाहन खरीदने का जुलाई 2026 माह में: जानें सबसे उत्तम, कार-बाइक खरीदने का अच्छा दिन
mahendra india news, new delhi
2026 का जुलाई माह शुरू हो गया है। इस माह में कई लोगों ने गाड़ी खरीदने का मन बनाया हुआ है। वैसे आपको बता दें कि इस जुलाई के महीने में कई ऐसी तिथियां हैं, जब जातक शुभ कार्य कर सकते हैं। हालांकि, हिंदू धर्म में मान्यता है कि देवशयानी एकादशी से देवउठावनी एकादशी के बीच बहुत कम ही शुभ दिन होते हैं, जब हम कोई किसी वस्तु का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।
ऐसे में जुलाई माह में अगर आप वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यहां पर कुछ तिथियां और शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, इन दिनों में घर पर नई स्कूटी, कार या बाइक ला सकते है।
इन तिथियों और शुभ मुहूर्त
2 जुलाई 2026
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक 2 जुलाई 2026, वीरवार के दिन आप अपने घर नया वाहन ला सकते हैं। इस दिन श्रवण नक्षत्र और तृतीया तिथि पर रही है, इसके आधार पर सुबह 9 बजकर 37 मिनट से लेकर 3 जुलाई सुबह 5 बजकर 27 मिनट के बीच आप कभी भी अपने घर नया वाहन लेकर आ सकते हैं।
3 जुलाई 2026
3 जुलाई को शुक्रवार का दिन है। शुक्र ग्रह को समप्रित यह दिन भौतिक सुख-सुविधा का कारक भी है। ऐसे में आप 3 जुलाई 2026 को भी नया वाहन खरीद सकते हैं। इस दिन आप सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 11 बजकर 20 मिनट के बीच में घर पर नया वाहन ला सकते हैं।
5 जुलाई 2026
नया वाहन खरीदना है, तो 5 जुलाई 2026 रविवार का दिन सबसे शुभ है। रवि यानी सूर्य और सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और पञ्चमी, षष्ठी तिथि पड़ रही है। ऐसे में सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 12 मिनट के बीच आप नया वाहन खरीद सकते हैं।
8 जुलाई 2026
गाड़ी खरीदने के लिए बुधवार का दिन भी अच्छा है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है। श्री गणेश को नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 8 जुलाई को रेवती नक्षत्र और अष्टमी तिथि का संयोग भी शुभ समय बना रहा है। इस दिन वाहन खरीदने के लिए सुबह 5 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट के बीच का वक्त सबसे अच्छा रहेगा।
12 जुलाई 2026
12 जुलाई को इनका संयोग बन रहा है, ऐसे में इस दिन भी नई कार, स्कूटी या बाइक खरीदी जा सकती है। हिंदू पंचांग के आधार पर रोहिणी और मृगशिरा दोनों ही नक्षत्र वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
22 जुलाई 2026
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को भड़ली नवमी है। धार्मिक शास्त्रों के आधार पर इस दिन अबुझ मुहूर्त होता है। चतुर्मास शुरू होने से पहले किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का यह अंतिम और सबसे शुभ दिन होता है। आप इस दिन भी वाहन खरीद सकते हैं। अबूझ मुहूर्त होने के कारण आप पूरे दिन में कभी भी वाहन खरीदकर घर ला सकते है।
इसी के साथ ही 19, 24, 29 और 30 जुलाई को भी वाहन खरीद सकते हैं। इन तिथि पर किसी भी चर मुहूर्त में और शुभ होरा को देखकर वाहन की डिलीवरी ली जा सकती है, जिससे वाहन सुखदायी और सुरक्षित बना रहता है।
नोट: यह समाचार पढऩे के लिए आपका शुक्रिया, इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।