उधना-जलगांव रेलखण्ड के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य, ये ट्रेन रहेगी रेगुलेट व रीशेड्यूल

 
mahendra india news, new delhi

पश्चिम रेलवे द्वारा मुम्बई मण्डल के उधना-जलगांव रेलखण्ड के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 17295, काकिनाडा टाउन-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को काकिनाडा टाउन से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2.    गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3.    गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

4.    गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को दादर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

5.    गाडी संख्या 22949, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

6.    गाडी संख्या 22737, सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को सिकन्दराबाद से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

7.    गाडी संख्या 16588, बीकानेर- यशवन्तपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

8.    गाडी संख्या 16311, श्रीगंगाnगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

9.    गाडी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।