सिरसा के नेजाडेला कलां स्कूल में POCSO और साइबर क्राइम पर जागरूकता शिविर आयोजित

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा जिला एवं सत्र न्यायधीश के आदेश अनुसार तथा मुख्य दंडनात्मक अधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां में पोक्सो तथा साइबर क्राईम पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह तथा अध्यक्षता सुरिन्दर सिंह प्रधानाचार्य द्वारा की गई। अध्यापिका मनीषा ने समस्त समूह का अभिनन्दन करते हुए कहा कि समय अनुसार सरकार तथा न्यायिक विभाग का यह कदम अत्यन्त प्रशंसनीय है।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य सुरिंदर सिंह ने पोक्सो तथा साईबर क्राईम को बहुत ही गंभीर ज्वलंत मुद्दा बताया। छोटी उम्र के बच्चों के साथ निन्दनीय घटनायें होना आम प्रचलन हो गया है, जो कि भविष्य को अंधकारमय बना देगा। मोबाईल तथा इन्टरनेट का दुरुपयोग एवं लालच देकर ठगी होना आम बात हो गई है। इस पर ज्यूडिशरी द्वारा जागरुकता शिविर लगाना अच्छा प्रयास है। पूर्व सरपंच होशियार सिंह ने उपस्थित समूह व विद्यार्थियों को समय रहते अपने परिवारों तथा अपने आप को बचाने के लिए ऐसे कैम्प लगातार पंचायतों, क्लब एवं कॉलेजों व अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित करना आवश्यक बताया।

पैनल एडवोकेट मोहन लाल अरोड़ा ने कानूनी जानकारी देते हुण् टोल फ्री नम्बर पुलिस, सरकार, डीएलएसए, न्यायिक प्रणाली के पास अपनी समस्या रखने के लिए आसान तरीकों के बारे में समझाया। सुखदेव सिंह पीएलवी ने कानूनी जागरूकता शिविरों को आयोजित करना तथा आमजन को समय रहते तरन्त शिकायत माध्यमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने (कुछ प्रश्न) विषय अनुसार पूछे, जिनका उत्तर संबंधित अधिकारियों द्वारा देकर उनकी जिज्ञासा को शान्त किया गया। मंच संचालन अध्यापिका मनीषा द्वारा बखूबी निभाया गया। सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह ने सभी का  इस आयोजन के लिए नेजाडेला कलां गांव को चुनने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्राध्यापक, समस्त स्टाफ, गांव के गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं तथा ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित थे।