आज 13 प्रदेशों में मौसम खराब, ओले गिरने व झमाझम होगी बरसात, हरियाणा प्रदेशों के इन जिलों में होगी बरसात
Bad weather in 13 states today, with hailstorms and heavy rain expected; these districts in Haryana will experience rain
mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग में आज रविवार यानी 29 मार्च 2026 को भी बदलाव रहेगा। कई प्रदेशों में बरसात, ओले गिरने व हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने देश के हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत 13 प्रदेशों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इसी के साथ ही कई प्रदेशों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। इस दौरान किसानों की परेशानी बढ़ सकती हैं। ससे पक्की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
इसी के साथ ही पूर्वी भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 मार्च के बीच दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, 30 से 31 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ गरज-चमक और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी।
इसके अलावा 28 से 30 मार्च के बीच पंजाब में झमाझम बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, इसके साथ 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
आईएमडी के अनुसार 29 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
देश के 43 जिलों में होगी बरसात, होगी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी के (29- 31 मार्च): मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, बरेली, बुलंदशहर, ज्योतिबाफुले नगर, कानपुर, हरदोई, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, फिरोजाबाद, एटा, बहराइच और गोंडा शामिल हैं।
प्रदेश बिहार में (29- 31 मार्च): अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, खगडय़िा, बांका, जमुई, मुंगेर, पटना, सिवान, बक्सर, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं।
हिमाचल के अंदर (29-30 मार्च): शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, मनाली, लाहौल और स्पीति, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी।
उत्तराखंड प्रदेश में (29-30 मार्च): नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, उत्तर काशी में बरसात की संभावना है।
राजस्थान प्रदेश में (29-31 मार्च): जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्री गंगानगर, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, अजमेर, हनुमानगढ़, अलवर शामिल हैं।
पंजाब प्रदेश में (28-30 मार्च): अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, सास नगर, तरण तारण में बारिश की संभावना है।
हरियाणा प्रदेश में (29-31 मार्च): यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, अंबाला, सोनीपत, पानीपत में तेज बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश प्रदेश में ( 29 मार्च- 1 अप्रैल): ग्वालियर, भोपाल, शिवपुरी, दतिया, अशोक नगर, भिंड मुरैना, गुना सागर, दमोह, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं।