मौसम आज 9 प्रदेशों में खराब, आंधी-तूफान के साथ जोरदार बरसात का अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

 मौसम में आज मंगलवार यानि 7 अप्रैल 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जगह पर बूंदाबांदी भी हुई। आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) ने हरियाणा, यूपी-बिहार के साथ-साथ दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड सहित 9 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बरसात का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में मौमस
दिल्ली एनसीआर में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल छाने और बरसात या गरज-चमक के साथ बौछारों का दौर लौट सकता है।


हरियाणा-पंजाब में मौसम
हरियाणा पंजाब में 7 अप्रैल 8 अप्रैल तक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में तेज हवा के झोंके के साथ बरसात की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बरसात और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।

यूपी बिहार में मौसम
यूपी और बिहार 7 से 8 अप्रैल तक मौसम के अंदर बदलाव रहेगा। यूपी के लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार की बात की जाए तो पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बरसात की प्रबल संभावना है।


राजस्थान में मौसम
राजस्थान में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल को आंधी, बरसात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि अधिकतर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। छह अप्रैल से एक नया और प्रबल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

हिमाचल में मौसम
हिमाचल प्रदेश में 7 से 10 अप्रैल तक ओलावृष्टि की आशंका को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का अनुमान है। इसके अलावा राज्य में 10 अप्रैल तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराख्खंड में मौसम :
उत्तराखंड में 7 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की काफी व्यापक उम्मीद है। नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।