हरियाणा में मौसम रहेगा खराब, बरसात और ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा में बुधवार को सुबह से ही मौसम खराब देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं, तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। इससे तापमान में अस्थायी गिरावट आई है, लेकिन यह राहत अल्पकालिक है। हरियाणा प्रदेश के हिसार में दिनभर बादल छाए रहे, मौसम शुष्क लेकिन गतिशील। हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां। सिरसा जिला में कुुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। 


झज्जर में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदला, हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं। प्रदेश के कुरुक्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी रुक-रुक कर जारी। इसी के साथ ही नारनौल (महेंद्रगढ़): सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई। गरज-चमक और छिटपुट ओलावृष्टि की आशंका।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान पर बनेगा। इससे18 फरवरी के दौरान पहले पश्चिमी जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व दक्षिणी हिस्से रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के साथ मध्यवर्ती जिलों झज्जर और रोहतक में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

इस पश्चिमी मौसम प्रणाली को अरब सागर से और बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी पहुंचने से गरज चमक के बादलों की वजह से प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना भी बनी है।

पश्चिमी मौसम प्रणाली का आंशिक असर 19 फरवरी को भी उत्तरी पूर्वी जिलों पर छिटपुट बूंदाबांदी के रूप में देखने को मिलेगा। जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली हरियाणा से आगे निकल जाएगी तो रात्रि और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद पश्चिमी हवाओं और चमकदार धूप खिली रहने से तापमान में और अधिक उछाल देखने को मिलेगा।