मौसम रहेगा खराब, देश के इन हिस्सों में बरसात की संभावना, अलर्ट
Mar 13, 2026, 07:09 IST
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज शुक्रवार यानी 13 मार्च 2026 को देश के अलग-अलग प्रदेशों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं तेज धूप और गर्मी का असर रहेगा तो कुछ राज्यों में बादल, बरसात और तेज हवाएं लोगों को राहत दे सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही जून-जुलाई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 15 मार्च को छिटपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।
इसी के साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में कमी आने के आसार हैं। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत मिल सकती है।
इन प्रदेशों में बरसात की संभावना?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी रफ्तार लगभग 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बारिश और हवा के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। गुजरात, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ता नजर आ रहा है।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम अपेक्षाकृत बदलता हुआ रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना भी जताई गई है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामान्यत: गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा।
कश्मीर के उंचाई वाले इलाकों में बुधवार को दूसरे दिन भी हिमपात और घाटी के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश जारी रही।