राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, सिरसा के प्रांगण में बीईओ ने रखा नवनिर्मित कक्ष का नींव पत्थर
mahendra india news, new delhi
सिरसा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, सिरसा के प्रांगण में नवनिर्मित कक्षा कक्ष की नींव का विधिवत शुभ मुहूर्त रमेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी, सिरसा ने अपने कर कमलों से किया। इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने भी विधिवत रूप से कन्याओं के साथ नींव के दौरान पुष्प संग मिष्ठान भी अर्पित की और विधिवत कार्य सम्पन्न हो, इसके लिए प्रार्थना भी की।
उन्होंने बताया कि यह राशि पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) ग्रांट के अनुसार विद्यालय के कक्ष पर खर्च की जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के गणित प्रवक्ता रीतेंद्र पांडे, जयकरण, विकास नेहरा, प्राइमरी विद्यालय की मुख्य शिक्षिका मधु, राजेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, राजेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।