कर्नाटक में भारत स्कॉउट्स व गाईड्स का नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियाखेड़ा के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

 

mahendra india news, new delhi
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के अनुसार नैशनल इंटीग्रेशन कैम्प का आयोजन 22 से 26 जनवरी तक कन्नड़ भवन मुडाब्रेडे, कर्नाटक में किया जा रहा है। कैम्प के दौरान पहले दो दिनों में सिरसा के प्रतिभागियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए ओपनिंग सेरेमनी में हरियाणवी संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन कर अमिट छाप छोड़ी। दूसरे दिन स्टेट एक्सपोजिशन, हमारे त्यौहार, लोक गीत, स्टेट एक्जीबिशन में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य उमेद सिंह ढाका, सुधीर कौशिक, स्टाफ  सदस्यों, अभिभावकगण, जिला सचिव सुखदेव सिंह, डीओसी स्काउट्स इंद्र सैन, डीओसी गाइड्स ऊषा गुप्ता, जगदीश चांदोरा, बीओसी पवन कुमार सिरसा एवं सुशील कुमार हैड मास्टर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को बधाई देते हुए हौंसला बढ़ाया। बता दें कि यह कैम्प स्टेट मुख्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई के आदेशानुसार, डीओसी स्काउट्स इंदर सैन जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लो व डीओसी गाइड्स ऊषा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है।

इस कैम्प में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडिय़ाखेड़ा से 21 सदस्यी दल का नेतृत्व जिला कंटीजेन्ट आनंद प्रकाश कारगवाल व स्काउट मास्टर मुकेश शर्मा, दुली चंद व गाइड कैप्टन विमल देवी एवं डिंपल कुमारी ने किया। दल में 7 स्काउट्स प्रिंस, पुनीत, कुसुम, अंकुश, अक्षय, रोहित, अमनदीप एवं 9 गाइड्स चेतना, सरिता, अनु, सविता, खूशबु, पारुल, ललिता, प्रियंका, प्रियंका-2 भाग ले रहे हंै। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट्स गाइड नई दिल्ली व राज्य मुख्यालय से स्टाफ  सदस्य के रूप में अजय सिंह भाटी लीडर ट्रेनर, भारत स्कॉउट्स गाईड्स भी कैम्प में सेवाएं दे रहे हैं।