डबवाली में कचहरी व तहसील परिसर की दुकानों को ठेके पर देने के लिए बोली इस दिन

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा के डबवाली उपमंडल अधिकारी कार्यालय द्वारा वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए 13 मार्च को प्रात: 11 बजे कचहरी कंपाउंड एवं तहसील कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित दुकानों व स्टैंड के ठेके बोली प्रक्रिया के माध्यम से दिए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बोली में भाग ले सकते हैं।


एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कैंटीन (चाय/हलवाई), फोटो स्टेट, फ्रूट जूस तथा पार्किंग स्टैंड के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठेके दिए जाएंगे। कचहरी कंपाउंड और तहसील कॉम्प्लेक्स में संचालित होने वाली इन सुविधाओं के लिए सुरक्षा राशि भी निर्धारित की गई है। चाय/हलवाई एवं पार्किंग स्टैंड के लिए 30,000 रुपये तथा फोटो स्टेट व फ्रूट जूस की दुकानों के लिए 20,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी।

जिस भी व्यक्ति के नाम बोली स्वीकृत होगी, उसे मौके पर ही बोली की समस्त राशि ठेका शर्तों के तहत जमा करवानी होगी और सिक्योरिटी डिपॉजिट को अंत में समायोजित किया जाएगा। असफल बोलीदाता को सिक्योरिटी राशि नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।