सोने-चांदी के रेटों में बड़ा उछाल, ये है तेजी का कारण, जानिए सोने चांदी के ताजा रेट 

 
Big jump in gold and silver rates, this is the reason for the rise, know the latest rates of gold and silver
 
mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेटों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। रेटों में प्रतिदिन बढ़ोतरी ने सोने चांदी के आभूषण खरीदने वालों को चिंता में डाल दिया है। बता दें कि 28 जनवरी को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसा कर एक बार नया इतिहास रच दिया है. वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच रेटों में बड़ा उछाल देखा गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का हाजिर भाव पहली बार $5,200 प्रति औंस के पार निकल गया, जबकि घरेलू बाजार में भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं.

ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम/किलोग्राम)
आज सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई

24 कैरेट सोना: दिल्ली में आज सोने का रेट ₹1,62,090 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,61,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

22 कैरेट सोना: आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में ₹148590 और मुंबई में ₹148440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.

चांदी की कीमत: चांदी ने भी आज एक लंबी छलांग लगाई है। भारत में 1 किलो चांदी की कीमत ₹3,70,100 के पार निकल गई है. कुछ शहरों जैसे चेन्नई और हैदराबाद में यह ₹3,87,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है.

तेजी के मुख्य कारण
आपको बता दें कि वैश्विक तनाव: दक्षिण कोरिया और कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ की धमकियों और वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ा दी है.