बड़ी खबर: हरियाणा में फेक डॉक्यूमेंट से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले एक हॉस्पिटल का भंडाफोड, तीन आरोपी गिरफ्तार 

 
Big news: A hospital in Haryana busted for claiming insurance bills using fake documents, three accused arrested
 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में गुरुग्राम से हैं। जिला गुरुग्राम पुलिस ने फेक डॉक्यूमेंट से इंश्योरेंस बिल क्लेम करने वाले एक हॉस्पिटल का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस पुलिस के सर्च अभियान में 25 इंस्योरेंस कंपनी से जुड़ी करीब 60 नकली फाइल मिली हैं।


इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया है कि इन फाइलों के माध्यम से ही हॉस्पिटल ने एक करोड़ रुपए से अधिक का फ्रॉड किया है। आरोपी मरीजों की फेक मेडिकल रिपोर्ट, फेक लैब रिपोर्ट और दवाइयों के बिल तैयार कर रहे हैं। 

इन सब बिलों से ही कंपनी से मरीजों के नाम पर रुपए ऐंठते थे। पुलिस ने हॉस्पिटल से जुड़ी एक लैब पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला चला है कि इनमें से एक आरोपी राजस्थान और 2 हरियाणा के रहने वाले हैं।