बड़ी खबर: सिरसा में महिला जेई ने उपभोक्ता पर फेंका जूता, वीडियो वायरल हुआ
सिरसा में एक उपभोक्ता पर बिजली निगम की महिला जेई द्वारा जूता फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें महिला जेई गुस्से में आकर उपभोक्ता पर जूता फेंकता हुए दिखाई दे रही है। महिला जेई का आरोप है कि उपभोक्ता ने बदतमीजी की है। इस पर महिला जेई ने डायल 112 पर फोन कर दिया। ऐसे में पुलिस उपभोक्ता को पुलिस थाने ले गई।
एसीबी की टीम ने सीएमओ ऑफिस में तैनात सहायक को 3 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने फरीदाबाद ब्रांच ने सीएमओ ऑफिस में तैनात सहायक सुभाष शर्मा को 3 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि सहायक के पास रिश्वत की यह राशि पि_ू बैग से बरामद की गई है।
यह राशि डायग्नोस्टिक सेंटर की एनओसी के लिए ली गई थी। शिकायत से पता चला है कि शुरुआत में 5 लाख रुपए मांगे गए थे, लेकिन 3.25 लाख में डील तय की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने फरीदाबाद ब्रांच को इसकी जानकारी ली।
एसीबी की टीम ने सुभाष शर्मा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत राज्य सतर्कता ब्यूरो के थाना में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।