धूमधाम से मनाया शनिदेव जी का जन्मदिन, सिरसा में दिखा शिंगनापुर सा नजारा
सिरसा। जस्ट मास की अमावस्या के अवसर पर मौर्य अभियान स्थित प्राचीन श्री शनि धाम में शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह सवेरे ही शनि भक्तों की कतारे लगनी शुरू हो गई। शनि जयंती महोत्सव को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा शनि जी की 225 वर्ष पुरानी हाथी पर सवार प्रतिमा की पूजा की गई।
इसके पश्चात भाव शनि शीला पर तेल अर्पित किया गया। शनि जी के नौ स्वरूप व नवग्रह दरबार में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुनिश्चित्रिया अमावस पर यह अद्भुत नजारा शनिदेव जी की शक्ति स्थल शिंगनापुर व शनिचरा का सा प्रतीत हो रहा था। मंदिर प्रांगण में प्रात: हवन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विधि विधान से न्यायाधीश भगवान श्री शनि देव जी का हवन किया और विश्व के मंगल की कामना की। पंडित डीडी दीक्षित द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया गया
। इसके पश्चात शनि जी का पूजन किया गया और तेल स्नान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सिरसा के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, समाजसेवी जोगेंद्र सेतिया, अमित कुमार, गोपाल सर्राफ, महेश बंसल, निशांत चावला, राजेंद्र गनेरीवाला, सुशील रोहतकी, पवन बंसल, हरी अग्रवाल, हरीश ओम धूप वाले सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनि देव जी को हलवा-चने का प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने भगवान शनि देव जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शाम को मंदिर में संकीर्तन व भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संकीर्तन कार्यक्रम में राजेंद्र गानेरीवाला अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देंगे।