अटल जयंती पर SIRSA में भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, दीप प्रज्ज्वलन व विचार गोष्ठी आयोजित

 

mahendra india news, new delhi
भारत रत्न, प्रखर कवि, कुशल राजनेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिरसा जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के जिला कार्यालय सरसाई कमल में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए, उनके महान व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का भारतीय लोकतंत्र में योगदान अमिट एवं अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सहमति की राजनीति और सुशासन का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है।

एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि अटल जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने, लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को पुन: दोहराने का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि परमश्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भरे सदन में जो सपना देखा था कि एक दिन पूरे भारत में कमल ही कमल खिलेगा, वह सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी और दृढ़ नेतृत्व में साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिरसा भाजपा के सरसाई कमलश् कार्यालय में उनके चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किए व महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

इसके पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि अटल जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे विचार, संवाद, शालीनता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ मानवीय संवेदना और सहमति आधारित राजनीति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

भारत राष्ट्र उन्हें सदैव कृतज्ञता और सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं डबवाली जिले की जिला अध्यक्षा बहन रेणु शर्मा ने अटल जी द्वारा स्थापित जीवंत लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में डबवाली जिले की जिला अध्यक्षा बहन रेणु शर्मा, जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा, रतनलाल बामनिया, मनीष सिंगला, बलदेव सिंह मांगेआना, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, मीडिया प्रभारी देवराज मोयल, एडवोकेट कपिल सोनी, जसविंदर पाल पिंकी, सुमन सैनी, गणेश चांवरिया, सुनील बामनिया, जनक राज शेरपुरा, गुरुदेव राही, डा. गंगासागर केहरवाला, रविंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, संदीप मेहता, कृष्ण मेहता, सुमन शर्मा, सनप्रीत सोढ़ी, भावना शर्मा, बाबूराम सैनी, वीरेंद्र तिन्ना, विकास शर्मा, सुनीता सेठी, स्मृति सिन्हा, सुशील सैनी, अश्वनी शर्मा, राजकुमार, बलदेव सहगल, अंग्रेज औलख, हरपिंदर शर्मा, विजय सैन, संजय मोंगा सहित सिरसा जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अटल जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।