SIR कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 BLO पर गिरी गाज, DC ने जारी किए निलंबन के आदेश
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 12 बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने उनके निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार आदेशों के मुताबिक करनाल विधानसभा क्षेत्र के 9 तथा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के 3 बीएलओ को एसआइआर कार्य में निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन न करने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। डीसी डा. आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है।
एसआइआर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।