सन्त निरंकारी सत्संग भवन मंगालिया में रक्तदान शिविर एवं सत्संग कार्यक्रम 17 को
सिरसा। सन्त निरंकारी मिशन की महम्मदपुरिया ब्रांच के मंगालिया गांव के सन्त निरंकारी सत्संग भवन में सतगुरु बाबा गुरबचन सिंह एवं अन्य बलिदानी संतों की याद में आगामी 17 मई, रविवार को रैडक्रॉस सोसायटी जिला सिरसा के सहयोग से व सिविल अस्पताल सिरसा के मार्गदर्शन में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा
जिसकी अध्यक्षता बंसत कोमल ब्रह्मज्ञान प्रचारक लुधियाना करेंगे। कैम्प प्रात: 9 से 12 बजे तक एवं सत्संग कार्यक्रम प्रात: 10 से 1 बजे तक सम्पन्न होगा तद्उपरांत लंगर (भण्डारा) वितरित किया जाएगा। जानकारी देते हुए टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने बताया कि इस शिविर में महम्मदपुरिया के अलावा ऐलनाबाद, मल्लेकां व रानियां से सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे और साथ ही इलाके के सभी धर्म प्रेमी भाई बहनों को रक्तदान शिविर व सत्संग के लिए आमंत्रित किया
। सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कहा था की इंसान का खून नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं। उनकी प्रेरणा से 1986 से लगातार लगभग 9000 रक्तदान कैंप लगाकर सन्त निरंकारी मिशन द्वारा 15 लाख से अधिक युनिट रक्तदान किया जा चुका है। इस वर्ष 24 अप्रैल को एक ही दिन 200 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाकर 4 हजार युनिट रक्तदान मिशन द्वारा किया गया है।