नाथूसरी चौपटा में रक्तदान शिविर का आयोजन: रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : बीडीपीओ सचदेवा 

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के गुरुकुल कंप्यूटर सेंटर के संस्थापक दिनेश कुमार जांगड़ा के जन्मदिवस को लेकर वीरवार को रक्तदान शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद सम्मान संगठन एवं आस्था लायंस इंटरनेशनल क्लब के सहयोग से किया गया।

वरदान ब्लड बैंक की ओर से राम भगत श्योराण एवं उनकी पूरी टीम ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ रक्तदाताओं की सेवा की। रक्तदान करने वाले सभी डोनर्स को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथूसरी चौपटा के बीडीपीओ डा. स्टालिन सिद्वार्थ सचदेवा, बीईओ सतवीर सिंह ढिडारिया, एसएचओ प्रदीप कुमार, गांव नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनिया, जगतपाल कासनिया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस संजय गांधी, रीजनल चेयरमैन लायन तरसेम गोयल, जोन अध्यक्ष डॉ. राजेश गोदारा तथा अमर शहीद सम्मान संगठन के अध्यक्ष सुबे सिंह ने किया। 

इस अवसर पर बीडीपीओ डा. स्टालिन सिद्वार्थ सचदेवा ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। रक्तदान करने का मतलब है कि किसी दूसरे की जिंदगी बचाना है। आस्था लायंस इंटरनेशनल क्लब की ओर से प्रधान प्रदीप रहेजा, लायन राजेश नरूला, लायन राकेश बजाज, सुनील यादव, रंजीत टक्कर, लायन दिनेश कुमार, लायन डॉ. इंदर सिंह, लॉयंस, राजेश गोदारा ने रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर रामकृष्ण खोथ, कुलवंतो, संदीप जागड़ा, उर्मिला, मनीषा देवी, अरुण कुमार जांगड़ा, चिरंजी लाल जांगड़ा, शंकर लाल, बंसीलालख्ख्ख्, रवि साहु, चानण मिस्त्री, राय सिंह कलावत, राजेश कुमार, अनिल कुमार रंधावा, अनिल कुमार जमाल, संजय स्वामी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।