हरियाणा प्रदेश के गांव में बंद कमरे में मिला सरकारी टीचर का शव, पुलिस जांच में जुटी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के करनाल की शिव कॉलोनी के बंद मकान में 50 साल के सरकारी अध्यापक जितेंद्र का शव मिला है। जानकारी के अनुसार पड़ोसियों को बदबू आई तो उन्होंने इस बारे सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद जैसे हीी पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर अध्यापक मृत अवस्था में पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
इस बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह बड़ा गांव के राजकीय स्कूल में टीचर था, उसकी पत्नी भी कैथल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है, दोनों के बीच बनती नहीं थी, इसलिए जितेंद्र अकेला ही रहता था। बुधवार को आसपास के लोगों को मकान से बदबू आने पर मामले का पता चला।
इस बारे सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घर के अंदर से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
मृतक की बहन ने बताया कि जितेंद्र न तो माता-पिता के साथ रहता था और न ही अन्य रिश्तेदारों के संपर्क में था। वह अकेले रहना पसंद करता था, इसी के साथ उन्होंने धीरे-धीरे उसने लोगों से बातचीत भी बंद कर दी थी। अगर कोई उससे संपर्क करने की कोशिश करता तो वह झगड़ा करने लगता था। इसलिए रिश्तेदारों और मित्रों ने भी उससे दूरी बना ली थी।