बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर, निगम को सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण की गई चौथी मंजिल को लेकर अब तोडफ़ोड़ शाखा की ओर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के सामने यह मामला आया।

हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री और निगम आयुक्त की ओर से तोडफ़ोड़ एसडीओ को निर्देश दे दिया गया कि बिना नक्शे के बनाई गई चौथी मंजिल को तोड़ दिया जाए। यह आदेश दयालबाग एरिया में आई एक शिकायत को लेकर दिया गया।


एनआइटी और बडख़ल विस क्षेत्र में बिना इजाजत के ही स्टिल्ट पार्किंग प्लस फोर्थ मंजिल का निर्माण किया जा रहा है। इससे न सिर्फ नियमों का उल्लघंन होता है। बल्कि पड़ोसी के मकान पर भी खतरा बना रहता है। इस पर मेयर के समाधान शिविर में भी कई बार यह मामला उठा है।

इसके बाद तोडफ़ोड़ शाखा की ओर से कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार कई बार तोडफ़ोड़ से पहले ही सिफारिशी फोन आ जाते हैं। जिसकी वजह से कार्रवाई को रोकना पड़ता है।

आपको बता दें कि इसके साथ ही एनआइटी और बडख़ल क्षेत्र में कई बिल्डरों ने ही नियमों को ताक पर रखकर चौथी मंजिल का निर्माण किया हुआ है। यह लोगों को बहलाकर फ्लोर भी बेच देते हैं। एनआइटी 2 में पिछले महीने तोडफ़ोड़ शाखा की ओर से चौथी मंजिल को तोडऩे की कार्रवाई भी की गई थी।