खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू, जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू
हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। हिसार डिपो की तीन रोडवेज बस सिरसा से होकर जाएगी। हिसार डिपो की बस सिरसा से खाटू श्याम बाबा के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इसी के साथ ही जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।
सिरसा डिपो के इंचार्ज रतन सिंह नुहिया ने बताया कि हिसार रोडवेज डिपो की तीन बसें SIRSA से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा के लिए 12.15 बजे वाया हिसार, राजगढ़ झूझन व सीकर होकर जाएगी। इसी के प्रकार से सिरसा से जयपुर के लिए 13.30 बजे वाया हिसार, राजगढ़, झूझनू व सीकर होते हुए जाएगी।
खाटू श्याम जी धाम जाकर करें आप जरूर ये काम, मिलेगा हारे के सहारे का सहयोग
राजस्थान में सीकर जिले के अंदर बाबा खाटू श्याम धाम में भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। इस गर्मी के मौसम में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है। खाटू श्याम जी को हारे का सहारा, तीन बाण धारी और शीश का दानी आदि कई नामों से जाना जाता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी हारे कासहारा बनाते हैं और अपने भक्तो को सभी कष्टों से उबारते हैं।
आपको बता दें कि असल में खाटू श्याम जी भीम के पौते और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक हैं, जिनका जिक्र महाभारत युद्ध के दौरान मिलता है। ऐसे में अगर आप खाटू श्याम बाबा जी के मंदिर जाने का योजना बना रहे हैं, तो ये काम जरूर करें, ताकि आपको खाटू नरेश की कृपा मिल सके
मिला था ये आशीर्वाद
बता दें कि बर्बरीक को अपने शीश का दान करने पर भगवान श्रीकृष्ण ने यह आशीर्वाद दिया था कि कलयुग में तुम्हें मेरे नाम से ही पूजा जाएगा और प्रसिद्धि मिलेगी। इसलिए आज हम सभी उन्हें खाटू श्याम नाम से जानते हैं।
इस तरह लगाएं अरदास
अगर आप सबसे पहले बाबा के चरणों में अपनी अरदास या अर्जी लगाने के लिए आप एक लाल रंग का पैन सूखा नारियल और एक लाल रंग का धागा खरीद लें। इसके बाद अपने घर में पूजा स्थान पर बैठकर लाल पैन से एक नए पेज पर अपनी मनोकामना लिख दें।