सिरसा से खाटू श्याम बाबा के लिए बस सेवा शुरू, जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू
Bus service to Khatu Shyam Baba started from Sirsa, bus service to Jaipur and Haridwar also started
Feb 18, 2026, 17:36 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। हिसार डिपो की तीन रोडवेज बस सिरसा से होकर जाएगी। हिसार डिपो की बस सिरसा से खाटू श्याम बाबा के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इसी के साथ ही जयपुर व हरिद्वार के लिए भी बस सेवा शुरू की गई है।
सिरसा डिपो के इंचार्ज रतन सिंह नुहिया ने बताया कि हिसार रोडवेज डिपो की तीन बसें SIRSA से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि खाटू श्याम बाबा के लिए 12.15 बजे वाया हिसार, राजगढ़ झूझन व सीकर होकर जाएगी। इसी के प्रकार से सिरसा से जयपुर के लिए 13.30 बजे वाया हिसार, राजगढ़, झूझनू व सीकर होते हुए जाएगी।
उन्होंने बताया कि तीसरी बस हिसार डिपो की हरिद्वार के लिए शाम 15.05 बजे सिरसा डिपो से रवाना होगी। यह बस वाया पानीपत, शामली से होते हुए हरिद्वार जाएगी।